हॉलीवुड एक्टर इयान होम का 88 वर्ष के उम्र में निधन, मशहूर फिल्म ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ में कर चुके है काम

हॉलीवुड एक्टर  इयान होम का 88 वर्ष के उम्र में निधन, मशहूर फिल्म ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ में कर चुके है काम

‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ फेम अभिनेता इयान होम का निधन हो गया है।ब्रिटिश अभिनेता होम के एजेंट एलेक्स इरविन ने एक बयान में कहा कि उन का निधन शुक्रवार सुबह एक अस्पताल में हुआ।होम को 1982 की प्रसिद्ध फिल्म ‘चेरियट्स ऑफ फायर’ में जानेमाने खेल कोच सैम मुसाबिनी के किरदार के लिए ब्रिटिश एकेडमी फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया था।

लंदन। ‘चेरियट्स ऑफ फायर’ और ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ जैसी फिल्मों के मशहूर अभिनेता इयान होम का यहां निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। ब्रिटिश अभिनेता होम के एजेंट एलेक्स इरविन ने एक बयान में कहा कि उन का निधन शुक्रवार सुबह एक अस्पताल में हुआ। अंतिम समय में उनका परिवार उनके साथ था। इरविन ने कहा कि वह पार्किन्सन्स जैसी बीमारी से जूझ रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें जादुई व्यक्तित्व वाले बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता की कमी बहुत खलेगी।’’ होम को 1982 की प्रसिद्ध फिल्म ‘चेरियट्स ऑफ फायर’ में जानेमाने खेल कोच सैम मुसाबिनी के किरदार के लिए ब्रिटिश एकेडमी फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया था। साथ ही वह सहायक अभिनेता के ऑस्कर पुरस्कार के लिए भी नामित हुए थे।

Source:- https://www.prabhasakshi.com/hollywood/actor-ian-holm-star-of-lord-of-the-rings-and-chariots-of-fire-dies-at-88