कोरोना वैक्सीन के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, कहा- सबको मुहैया कराया जाना चाहिए

कोरोना वैक्सीन के लिए गिड़गिड़ाया पाकिस्तान, कहा- सबको मुहैया कराया जाना चाहिए

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि कोरोना टीका बनने पर उसे सबको समान रूप से मुहैया कराया जाना चाहिए। कई देशों में दवा कंपनियां इस बीमारी के खिलाफ टीका विकसित करने का प्रयास कर रही हैं।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस टीके के विकसित होने पर उसे ‘‘वैश्विक सार्वजनिक उत्पाद’’ घोषित करना चाहिए और समानता के आधार पर सबको मुहैया कराया जाना चाहिए। कई देशों में दवा कंपनियां इस बीमारी के खिलाफ टीका विकसित करने का प्रयास कर रही हैं।

कुरैशी ने ‘‘बेल्ट एंड रोड इंटरनेशनल कोऑपरेशन’’ पर एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने दुनिया भर में अर्थव्यवस्था, व्यवसायों और आपूर्ति श्रृंखलाओं को बुरी तरह से प्रभावित किया है। विदेश कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कुरैशी के हवाले से कहा गया है, जब कभी कोविड-19 टीका विकसित हो जाता है तो उसे वैश्विक सार्वजनिक उत्पाद घोषित किया जाना चाहिए और समानता के आधार पर उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

Source:- https://www.prabhasakshi.com/international/anti-coronavirus-vaccine-once-developed-should-be-given-to-everyone-equitably-qureshi