स्‍किन से मुंहासे और एक्ने को दूर करने के लिए यूं करें जीरे के पानी का इस्तेमाल, चेहरा हो जाएगा बेदाग

चेहरे पर यूं करें जीरे के पानी का इस्तेमाल Image Source : INSTAGRAM/NATUREUNPLUCKED

खाने में तड़के के रूप में इस्तेमाल किया जाने वाला जीरा न सिर्फ आपके खाने का स्‍वाद बढाता है बल्‍कि एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होता है जो सेहत के साथ-साथ ग्लोइंग स्किन के लिए भी मददगार साबित हो सकता है। इसका इसका इस्तेमाल करके आप चेहरे के कील-मुंहासे से भी निजात पा सकते हैं। आमतौर पर जीरा का सेवन करने से ब्लड प्रेशर, पाचन तंत्र ठीक रखने के साथ-साथ एनीमिया जैसी बीमारियों से निजात दिलाता है। अगर आप हमेशा पिंपल से परेशान रहते हैं तो 4-5 दिन जीरे के पानी से मुंह धो लें। आपको तुंरत असर नजर आ जाएगा। 

एक्ने से दिलाएं निजात

जीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मुक्त कणों से लड़ते हैं, जो झुर्रियों, काले घेरों और उम्र के साथ पड़ने वाली दूसरी स्किन संबंधी समस्याओं का कारण बनते हैं, जिससे आपकी स्किन को हेल्दी रखने के साथ जवां रखते हैं। इसके लिए बस रात को सोने से पहले थोड़े से पानी में जीरा भिगोकर रख दें। इससे आप चेहरा साफ करने के साथ-साथ दिन में कई बार जब चेहरा साफ करेंगी तो आपका स्किन इंफेक्शन ठीक हो जाएगा। 

पाएं ग्लोइंग स्किन

जीरे में मौजूद विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ और चमक बनाए रखने में मदद करती है।

घर बैठे यूं घर पर बनाएं नीम की पत्तियों का पाउडर, साथ ही जानिए कैसे करें इस्तेमाल

मुंहासे को करें दूर
जीरे में मौजूद रोगाणुरोधी प्रॉपटी बैक्टीरिया और फंगस से लड़ती है जो कई तरह के स्किन इंफेक्शन जैसे मुँहासे, पिंपल्स से निजात दिलाता है।

स्किन को करें डिटॉक्सिफाई 
जीरा में भरपूर मात्रा में क्यूमिनलहाइड, फॉस्फोरस जैसे त्वचा  पाए जातें जो आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है।

हल्की आइब्रो से हैं परेशान तो अपनाइए ये असरदार घरेलू नुस्खे, चंद दिनों में हो जाएंगी घनी

ऐसे करें चेहरे पर इस्तेमाल 
250 मिलीलीटर गर्म पानी में 2 टीस्पून जीरा डालें और इसे ठंडा होने दें। इसका इस्तेमाल आप  चेहरे, फेस टोनर, फेसैपक के साथ-साथ बालों को हेल्दी रखने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे बनाएं जीरा का फेसपैक
एक बाउल में थोड़ी हल्दी  और थोड़ा सा जीरा डालकर अच्छी तरीके से मिलाएं। इसे चिकना बनाने के लिए इसमें शहद की कुछ बूंदें डाल लें। इसके बाद इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। दब ये सुख जाए तो साफ पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन से पिंपल, दाग-धब्बे गायब होने के साथ-साथ आपको स्मूथ और ग्लोइंग स्किन मिलेगी। 

आईने सा चमकेगा आपका चेहरा, बस घर में यूं बनाकर लगाएं बेसन का फेसपैक



Source:- https://www.indiatv.in/lifestyle/fashion-and-beauty-tips-beauty-benefits-of-jeera-wash-yor-face-with-jeera-water-to-get-rid-of-acne-pimples-know-beauty-benefits-of-cumin-seeds-721536