मिजोरम में लगातार तीसरे दिन भूकंप, चम्फाई में हिली धरती

मिजोरम के चम्फाई में भूकंप, 4.1 मापी गई तीव्रता Image Source : PTI

चम्फाई: मिजोरम के चम्फाई में सुबह 8.02 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने दी। NCS ने बताया कि बुधवार सुबह 8.02 बजे मिजोरम के चम्फाई में 31 किलीमीटर दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम में 4.1 तीव्रता की भूकंप आया।

लगातार तीसरे दिन भूकंप

  • 22 जून सुबह 4.10 बजे मिजोरम के चाम्पाई से 27 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में 5.5 तीव्रता वाला भूकंप, जमीन के 20 किलोमीटर नीचे
  • 23 जून शाम 7.17  बजे मिजोरम के थेंजावल से 39 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में 3.7 तीव्रता का भूकंप,  जमीन के 25 किलोमीटर नीचे
  • 23 जून शाम 11.3 बजे मिजोरम के चाम्पाई से 70 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में 3.2 तीव्रता वाला भूकंप, जमीन के 10 किलोमीटर नीचे


Source:- https://ift.tt/37UQbvS