ISRO चीफ के सिवन की प्रेस कॉन्फ्रेंस LIVE: देश के औद्योगिक विकास में इसरो की भूमिका महत्वपूर्ण

K Sivan Image Source : ANI

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) के चेयरमैन के सिवन सम्बोधन कर रहे हैं। संबोधन में मानव मिशन गगनयान के अलावा ISRO के आने वाले मिशन की जानकारी दी जा सकती है। इसके अलावा ISRO के सूत्रों के मुताबिक निजी कंपनियों की भागीदारी को लेकर भी चेयरमैन कुछ अहम जानकारियां दे सकते हैं।

साल 2020-2021 में ISRO ने 36 मिशन प्लान किये हैं, लेकिन कोरोना के चलते अधिकांश मिशन का प्रोगेस प्लान के मुताबिक नहीं हो पा रहा है, साथ ही इसरो के पहले मानव रहित मिशन में भी देरी की संभावना अब बढ़ गयी है। उम्मीद की जा रही है कि सम्बोधन में ISRO चीफ के सिवन इन सब मुद्दों पर रोशनी डालेंगे।



Source:- https://www.indiatv.in/india/national-isro-chief-k-sivan-press-conference-live-manned-space-mission-gaganyaan-721040